चुनौतियों के पार


जीवन में अनेक चुनौतियां आती हैं किंतु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इनसे घबराने के बजाय इनके पार चले जाते हैं. कार्तिक चंद्रशेखर एक ऐसे ही व्यक्ति हैं. Cerebral Palsy से ग्रसित कार्तिक श्री चक्र नामक Library के मालिक हैं. 
कार्तिक ने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई विद्यासागर से की. इसके बाद  Lady Andal School चेटपेट से उन्होंने आगे की पढ़ाई की. Loyola college से अंग्रेजी साहित्य में Degree ली. साथ ही साथ इन्होंने Media presentation में Ad-on course भी किया.  अंग्रेजी तथा इतिहास विषय में MA किया. मेधावी कार्तिक ने  M.Phil  English किया जिसमें इनके शोध का विषय R K narayanan की प्रसिद्ध पुस्तक 'Swami and his friends नें बचपन का चित्रण था.
अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद इन्होंने शैक्षणिक स्तर पर इतनी उपलब्धियां प्राप्त कीं. 


उत्साह से भरे कार्तिक अपने लिए एक नौकरी तलाशने लगे. जहाँ भी वह जाते लोग उनकी शैक्षणिक योग्यताओं से प्रभावित तो होते किंतु उनकी शारीरिक चुनौतियों के कारण उन्हें नौकरी नहीं देते. हर बार इस प्रकार नकारे जाने के कारण कुछ हताश हुए किंतु शीघ्र ही इन्होंने अपने शौक को ही अपनी जीविका का साधन बना लिया. 
बतपन से कार्तिक को पढ़ने का शौक था. अतः इनके पास विभिन्न विषयों जैसे साहित्य दर्शन आध्यात्म के अलावा बाल साहित्य तथा कई प्रतियोगिताओं से संबंधित 1000 के करीब पुस्तकों का संग्रह था. इन पुस्तकों के साथ इन्होंने घर से ही पुस्तकालय चलाना आरंभ किया. पुस्तकालय के सही संचालन के लिए इन्होंने Madras university से Library and information science में Bachelor's degree प्राप्त की.
जीवम के सभी उतार चढ़ावों में उनकी माँ राजलक्ष्मी सदैव उनके साथ रही. अतः कार्तिक की इच्छा एक Cricket columnist बनने की है. इसके अलावा वह English में PhD करना चाहते हैं. आजकल कार्तिक एक Private bank में कार्यरत हैं.
पढ़ने के अलावा कार्तिक को चेस तथा क्रिकेट में रुचि है. फिल्मों के वह दीवाने हैं. वह विश्वनाथन आनंद के साथ एक मैत्री मैच खेल चुके हैं. सचिन तेंदूलकर ने भेंट स्वरूप उन्हें एक बैट तथा कैप दी है जब दोनों Taj Coromandel में Dinner पर मिले थे. उनकी इच्छा अपने पसंदीदा अभिनेता अजित से मिलने की है.
कार्तिक को Rotary club chennai towers की तरफ से Young achievers award से सम्मानित किया गया है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यादें

एक बुनकर जो देश को बना रहा है 'डिजिटली' साक्षर

तत् त्वम् असि