बिना बाजुओं की पायलट

बिना बाजुओं की पायलट







कुदरत यदि हमें किसी चीज़ से वंचित रखती है तो उसकी कमी पर दुखी होने की बजाय अपने हौसले से उस कमी पर विजय पाई जा सकती है. अरिजोना में जन्मी जेसिका कॉक्स इस बात का उदाहरण हैं. जन्म से ही उनकी दोनो भुजाएं नही थीं. लेकिन अपने अदम्य साहस के दम पर वह विश्व की पहली बिना बाजुओं वाली व्यक्ति बन गई हैं जिन्हें हवाई जहाज़ उड़ाने का लाईसेंस मिला है.
जेसिका ने कभी भी अपनी शारीरिक कमी को अपने जीवन का रोड़ा नही बनने दिया. उन्होंने वह हर काम किया जिसे करने का खयाल उनके मन में आया. वह Taekwondo में Black belt धारक हैं. घुड़सवारी करती हैं. एक सधे हुए पियानो वादक की भांति पैरों से पियानो बजाती हैं. 





अपनी भुजाओं की कमी को वह अपने पैरों से पूरा करती हैं. एक उम्र के बाद उन्होंने कृत्रिम भुजाओं का प्रयोग बंद कर सारा काम पैरों से करना आरंभ किया. उनका मानना है कि प्राकृतिक मांसपेशियों से बेहतर काम लिया जा सकता है. अपने पैरों से वह अपने रोज़मर्रा के काम तो करती ही हैं साथ ही Unmodified car भी चलाती हैं. Keyboard पर 25 शब्द प्रति मिनट के हिसाब से Type कर सकती हैं. वह एक Certified Scuba diver भी हैं. मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री लेने वाली जेसिका ने 2005 में एक इंजन वाला विमान उड़ाने की Training लेनी शुरू की. तीन साल की Training के बाद उन्हें 10000 फीट की ऊंचाई पर Light-Sport aircraft उड़ाने का लाईसेंस प्राप्त हुआ. 
जेसिका कॉक्स एक Motivational speaker हैं. लोगों को प्रेरित करने हेतु उन्होंने अपनी आत्मकथा Disarm your limits लिखी है. इस पुस्तक के ज़रिए वह लोगों को यह संदेश देना चाहती हैं कि अपनी कमियों को आत्मविश्वास से दूर किया जा सकता है.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यादें

एक बुनकर जो देश को बना रहा है 'डिजिटली' साक्षर

तत् त्वम् असि