आज देश की दो महान महिला विभूतियों का जन्मदिन है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और श्रीमती इंदिरा गांधी। दोनों ही वीरता , साहस तथा दृढ़ता का प्रतीक हैं।


झांसी की रानी ने वीरता और साहस से अंग्रेज़ों का मुकाबला किया। उन्होंने पुरुष प्रधान समाज को दिखा दिया की जिन हाथों में चूड़ियां खनकती हैं वही तलवार भी टकरा सकते हैं।





श्रीमती इंदिरा गांधी ने इस विशाल प्रजातंत्र की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया। वह एक दृढ व्यक्तित्व की स्वामिनी थीं। विविधता से भरे इस देश की कमान उन्होंने बहुत ही सूझबूझ के साथ सम्हाली।
दोनों ही महिलाओं को शत शत नमन। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यादें

एक बुनकर जो देश को बना रहा है 'डिजिटली' साक्षर

तत् त्वम् असि