छू लिया आकाश
छू लिया आकाश
वह स्वयं बोल और सुन नही सकता हैं लेकिन कारनामा ऐसा कर दिखाया कि सभी तरफ उनकी तारीफ हो रही है.
केरल के 45 वर्षीय साजी थॉमस पर आज भारत समेत पूरे विश्व को गर्व है. उनके बोल और सुन ना सकने की अक्षमता के कारण लोग उन्हें नाकारा समझते थे. किंतु इससे निराश होने के बजाय उन्होंने कुछ ऐसा करने की ठानी जिससे लोग उनकी क्षमता का लोहा मान लें.
उन्हेंने कबाड़ से सबसे सस्ता जेट विमान बना कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. जहां एक विमान 25 लाख में आता है उनका बनाया जेट मात्र 14 लाख का है.
थॉमस की उपलब्धियों को डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगा. उनका नाम पहले ही India books of records में दर्ज़ हो चुका है. थॉमस ने Director General of Civil Aviation से लाईसेंस पाने के लिए अर्ज़ी दी है. वह दो इंजन वाला ऐसा विमान बनाना चाहते हैं जिसे Run way की ज़रूरत ना हो.
साजी थॉमस उन लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं जो अपनी शारीरिक कमी के कारण हार मान लेते हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें