सूखे में मदद की फुहार
सूखे में मदद की फुहार
हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है. लेकिन देश के हर प्रांत में किसानों का हाल बेहाल है. आज भी किसान सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर हैं. सूखे की दशा में फसल नष्ट होने पर कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. आए दिन समाचारपत्रों में इस तरह के समाचार छपते हैं. TV Shows में इस पर चर्चा होती है. किसानों की इस बदहाली पर हम सब अफसोस तो करते हैं किंतु बहुत कम लोग ही हैं जो कुछ करते हैं.
फिल्मजगत के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर उन चंद लोगों में से हैं जो चुपचाप बैठ कर देखने की बजाय कुछ करने में यकीन रखते हैं. अपनी भूमिकाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त अव्यवस्था और अराजकता एवं उसके प्रति हमारी उदासीनता पर तीखी चोट करने वाले नाना जब भी किसानों की दुर्दशा के बारे में सुनते तो उनके मन में कुछ करने की भावना जागती. आरंभ में उन्होंने अपनी कुछ व्यक्तिगत पूंजी से किसानों की मदद आरंभ की. शीघ्र ही उन्होंने महसूस किया कि यह समस्या बहुत बड़ी है अतः इस पर वृहद पैमाने पर सोंचने की आवश्यक्ता है. फिल्मजगत के अपने एक मित्र मकरंद अनसपुरे के साथ मिलकर नाना ने NAAM FOUNDATION के नाम से एक NGO की स्थापना की.
इस NGO का उद्देश्य सूखाग्रस्त गांव के किसानों की पैसे तथा अन्य प्रकार से मदद करना है. पीड़ित किसानों और उनके परिवारों को रोजगारपरक प्रसिक्षण देना जिससे वह स्वावलंबी बन सकें. इस NGO ने महाराष्ट्र के दो गांवों ढोंढलगांओ एवं आमला को गोद लिया है.
For any queries, email us on connect@naammh.org
इस NGO का उद्देश्य सूखाग्रस्त गांव के किसानों की पैसे तथा अन्य प्रकार से मदद करना है. पीड़ित किसानों और उनके परिवारों को रोजगारपरक प्रसिक्षण देना जिससे वह स्वावलंबी बन सकें. इस NGO ने महाराष्ट्र के दो गांवों ढोंढलगांओ एवं आमला को गोद लिया है.
For any queries, email us on connect@naammh.org
Mumbai
NAAM Foundation Office
15&16, Ajay shopping centre
T.H.Katariya marg, Matunga (w)
Mumbai 400016Rajiv Savant - 96-19-933503
Sachin Arote - 98-69-246959
Anant Tirlotkar - 91-67-096455Pune
Naam foundation
Vishnu darshan, 1132/3
Near lalit mahal hotel, FC road,
Pune 411016Vikas Bhalerao - 020-25659238
Hiralal Nalla - 77-22-076135
Pandurang Baikar - 99-22-432950



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें