हौसला अभी बाकी है मेरे दोस्त
हौसला अभी बाकी है मेरे दोस्त
इसी वर्ष आदिल ने Beyond barriers incredible India के Banner में महज़ आठ दिनों में 6000 Km. की दूरी अपनी विशेष तौर पर Modified car द्वारा पूरी करने का कारनामा किया. यह काम आसान नही था. लेकिन आदिल की हिम्मत ने सारी कठिनाइयों को मात दे दी. अपनी यात्रा के दौरान आदिल केवल तरल पदार्थें पर ही निर्भर रहते थे. रास्ते में बहुत कम रुकते थे और केवल 3 से 4 घंटों के लिए ही सोते थे. इस तरह केवल 8 दिनों में ही निर्धारित दूरी तय कर ली. जब आदिल ने इस यात्रा पर जाने का फैसला लिया तब उनकी पत्नी माजिदा के साथ साथ परिवार के अन्य लोग चिंतित हो गए और उन्हें रोकने का प्रयास किया. लेकिन जब वह अपने प्रयास में सफल होकर लौटे तो सारा परिवार खुश हो गया. आज सभी को उन पर गर्व है.
आदिल का नाम अपनी Modified Honda Activa bike पर 300 Km. से भी अधिक दूरी तय करने के कारण Limca books of records में दर्ज़ है.
शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के प्रति समाज का रवैया देख कर उन्हें अफसोस होता है. Wheelchair पर चलने वाले लोगों के सुगम आवागमन के लिए पर्याप्त सुविघाओं का आभाव है. अतः आदिल ने स्वयं को विकलांग व्यक्तियों को उनके अधिकारों के प्रति जाग्रत करने तथा उनके अधिकारों के लिए लड़ने के लिए समर्पित कर दिया है.
( हौसले के धनी आदिल मेरे Facebook मित्र हैं. )
shttps://www.facebook.com/adilansari55/videos/vob.662948382/10151020510043383/?type=2/




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें