संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अवकाश ग्रहण की उम्र में नया आरंभ

चित्र
            अवकाश ग्रहण की उम्र में नया आरंभ अमूमन 60 साल की उम्र अपने कार्यक्षेत्र से अवकाश ग्रहण करने की मानी जाती है। लेकिन 65 साल की उम्र में एक नए क्षेत्र में कदम रखना सचमुच साहस का काम है। परंतु एस भाग्यम शर्मा जी ने ना सिर्फ यह साहस दिखाया बल्कि अपने चुने हुए क्षेत्र में अपनी एक पहचान भी बनाई। साहित्य के क्षेत्र में एस भाग्यम शर्मा जी एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनका जन्म 18 मार्च 1944 को तमिलनाडु के ऊटकमंड में हुआ था। उन्हें बचपन से ही साहित्य में रुचि थी। अपनी पढ़ाई के साथ साथ उन्हें जो उपन्यास व कहानी मिलती थी पढ़ लेती थीं। विवाह के बाद ससुराल में भी उन्हें पढ़ने का माहौल मिला। उनके पति स्वयं भी एक लेखक थे। उन्हें पढ़ने का बहुत शौक था। जिसके कारण घर में पुस्तकों के साथ तत्कालीन कई प्रसिद्ध पत्रिकाएं भी आती थीं। एस भाग्यम शर्मा जी भी उन्हें पढ़ती रहती थीं। इस तरह एक पाठिका के तौर पर उनका साहित्य से गहरा जुड़ाव था।  पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के साथ साथ एस भाग्यम शर्मा जी ने 28 साल तक शिक्षण का कार्य किया। अवकाश ग्रहण करने के बाद एस भाग्यम शर्मा जी के मन में अक्सर आता था कि उन्ह