हिम्मत ना हार




सुभरीत कौर घुम्मन जो एक पैर वाली नृत्यांगना के नाम से विख्यात हैं अदम्य साहस की मिसाल हैं।  
India's Got Talent colors के Realty Show से सुर्खियों में आई सुभरीत आजकल Dance realty show झलक दिखला जा में धूम मचा रही हैं।  
२१ वर्ष की आयु में स्कूटी से हुई एक दर्घटना में वह घायल हो गईं किंतु डाक्टर की लापरवाही के कारण उन्हें अपना एक पैर गवांना पड़ा। लेकिन इससे उनका हौंसला कम नहीं हुआ। उन्होंने एक बार विनोद ठाकुर ( एक और बिन पावों का नर्तक ) को TV पर नाचते देखा और अपने एक पांव से नाचने का निश्चय किया। अपने साहस के बल पर उन्होंने इसे संभव कर दिखाया।  
सुभरीत कौर का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में हार ना मानें।  कुछ भी असंभव नही। 


एसी ही एक प्रतिभा हैं विनोद ठाकुर। विनोद के दोनों पांव नही हैं. इन्हें India's Got Talent 2 से ख्याति मिली। अपने Break dance के कारण ये विख्यात हैं। Nach Baliye 6 में इन्होंने अपनी पत्नी रक्षा के साथ भाग लिया और Second runner up रहे। इन्होंने विदेशी नृत्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यादें

सहिष्णुता और भारत

सेवा ही परम धर्म है इनका